फर्रुखाबाद: पराग डेरी पर दूध ले जा रही डीसीएम ने दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों
को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम नत्थूखेरा निवासी सत्यवीर व रामबीर किसी काम से फर्रुखाबाद साइकिल से आ रहे थे। तभी घटियाघाट रोड पर चांदपुर कुरियन नगला के पास पराग डेरी की सप्लाई ले जा रही डीसीएम संख्या यूपी 76डी/9772 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार किया जा रहा है।
[adrotate banner="2"]


