दबंगों ने युवक को गोली मारी, आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार

0
103

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी युवक धर्मवीर साध पुत्र राजकुमार साध को बीती रात कुछ दबंग युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक राजकुमार साध अपने पुत्र धर्मवीर साध के साथ बीती रात तकरीबन साढ़े 10 बजे घर जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही निवासी पन्नालाल साध के मकान के पास सामने से तीन युवक आये और गाली गलौज करने लगे। अचानक एक युवक ने धर्मवीर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर झोंककर युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। गोली धर्मवीर के वायीं आंख के पास लगी। जिससे वह छटपटाकर घटना स्थल पर ही गिया गया। मोहल्ले के ही कुछ लोगों की मदद से घायल धर्मवीर को नाला मछरट्टा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया और आरोपियों के खिलाफ घायल के पिता राजकुमार साध ने कोतवाली में तहरीर दी। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी तुषार व दो अन्य युवकों के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। उधर धर्मवीर की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]