पद के लिये नेताओं की परिक्रमा नही पार्टी के लिये परिश्रम करे कार्यकर्ता

0
225

फर्रुखाबाद: पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुये सेक्टर सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को पद पाने के लिये मंत्री व नेताओं की परिक्रमा ना करके पार्टी के लिये परिश्रम करने कि नसीहत दी गयी| बैठक में कहा गया कि कार्यकर्ताओ के ही परीश्रम से ही सरकार बनी है|

[adrotate banner="3"]

शहर के सिकत्तर बाग स्थित डॉ ० महिपाल के विधालय में आयोजित सेक्टर सम्मेलन में पंहुचे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि बहुत से लोग जो पार्टी से कोई सरोकार नही रखते वह भी मेरा फोटो लगाकर अपना होर्डिंग लगा रहे है| यह बिल्कुल बर्दास्त नही किया जायेगा| उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आते ही गुंडे -माफिया दुबक गये है| सपा की तरह बीजेपी गुंडों का संरक्षण नही करती| सदर विधायक ने कहा की कार्यकर्ता पद के लिये नेताओ की परिक्रमा करने की जगह पार्टी के लिये परिश्रम करने की सलाह दी| उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के लिये मेहनत करोगे तो पार्टी उसका फल जरुर देगी |

उन्होंने कहा कि अब उनके क्षेत्र में किसी भी व्यापारी का उत्पीडन बर्दास्त नही किया जायेगा| यदि किसी भी व्यापारी को कोई परेशान करता है तो उसकी खैर नही| इसके साथ ही साथ एआरटीओ कार्यालय में भी जल्द एक्शन करने लेने की बात कही|जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, रुपेश गुप्ता, मयंक बुंदेला, मान सिंह पाल, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे|

इसके साथ ही साथ अखिलेश अग्निहोत्री के आवास पर बुलाई गयी सेक्टर की बैठक में पंहुचे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि योगी कि सरकार में गरीबो के लिये बहुत अधिक कार्य होंगे| सरकार को बनाने में पार्टी के कार्यकर्ताओ का बहुत बड़ा योगदान है| किसी भी कार्यकर्ता का मान सम्मान गिरने नही दिया जायेगा|

[adrotate banner="2"]