पदयात्रा निकाल सरकार की नाकामी को गिनाया

0
149

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को युवा कांग्रेस के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जबाहर लाल नेहरु की जयंती पर “महँगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा” निकाल वर्तमान की बीजेपी सरकार की नाकामी लोगों को गिनायीं|
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में  “महँगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा” का प्रारंभ न्योधापुर ग्राम सभा से हुआ इसके बाद पदयात्रा का नगला दमु, वर्ना खुर्द, रूनी चुरसाई, पकरिया होते हुए सितौली में समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवा कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाओं के पत्रक घरों में पंहुचाया| बताते चले की लम्बे समय से कांग्रेस के लिए कार्यकर रहे शुभम तिवारी नें इस बार सदर विधान सभा से टिकट की दावेदारी की है| सदर सीट से ही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने भी दावेदारी की है|  यात्रा  के दौरान शुभम तिवारी नें जनता से संवाद भी किया व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करने का वादा किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]