आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया होमवर्क

0
152

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शीर्ष पदाधिकारी बैठकों का दौर चला रहे हैं तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर  मैं भी हूं पन्ना प्रमुख अभियान के तहत बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये|
बीजेपी नवाबगंज मंडल की बैठक मंझना स्थित एक विद्यालय में सम्पन्न हुई| बैठक में पंहुचे अमृतपुर विधानसभा प्रभारी  गोपाल मोहन शर्मा , जिला महामंत्री हिमांशू गुप्ता आदि नें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के संबंध में पन्ना प्रमुख बनाने ,सदस्यता अभियान व अपने-अपने बूथ पर वोट बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गयी| इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल गंगवार (बीटू बाबू), मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, विधानसभा विस्तारक जय प्रकाश राव रहे| संचालन रत्नेश गोस्वामी जिला कार्यसमिति सदस्य ने किया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]