सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व देते थे नेहरु

0
174

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों नें उन्हें याद किया| इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए मंहगाई हटाओं प्रतिज्ञा यात्रा भी निकाली|
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्णप्रकाश (पुन्नी) शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर में पैदल मार्च निकाला| शहर के नितगंजा तिराहे पर स्थित नेहरु प्रतिमा पर कांग्रेसियों नें माल्यार्पण किया| इसके बाद मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी नितगंजा इस्मालगंज, मदारबाड़ी मोहल्लों में होते हुए आईटीआई पर पंहुचे और यात्रा का समापन किया|
जिला प्रभारी मनोज पटेल नें कहा कि आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे। जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि कि देश जिस रास्ते पर तरक्की की सीढि़यां चढ़ रहा है, उसका आधार चाचा नेहरू ने ही बनाया था। इसके साथ ही कांग्रेसी बोले की आजादी के बाद हिंदू-मुस्लिमों के बीच बनी खाई को पाटते हुए उन्होंने विभिन्न तबकों के कल्याण के लिए कार्य किया। उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहते हुए विभिन्न उद्योगों को शुरू करने का श्रेय जवाहर लाल नेहरू को दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी उन्हीं की देन है। इसके साथ ही अभिषेक सारस्वत, विनोद श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, संतोष गुप्ता, भानू चतुर्वेदी, प्रभात कटियार, अजय निराला, अतर सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]