पत्नी से विवाद में युवक ने कीटनाशक पिया, हालत गंभीर

0
115

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी कैलाश के शादीशुदा पुत्र अनीश ने पत्नी से विवाद होने के बाद कीटनाशक पी लिया। aneeshहालत बिगड़ने पर अनीश को प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र कुइयांखेड़ा लाया गया जहां से डाक्टरों ने रिफर कर दिया।

[adrotate banner="3"]

अनीश की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। जिसके अभी कोई बच्चा नहीं था। पत्नी व मां से आये दिन झगड़ा होता रहता था जिसको लेकर अनीश तनाव में रहने लगा था। बीते कई दिनों से परेशान अनीश ने रोज रोज की झंझट से ऊबकर आत्महत्या का इरादा बना लिया। जिससे सुबह लगभग 10 बजे अनीश अचानक घर के अंदर चला गया और उसने देखते ही देखते घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीते ही उसकी हालत बिगड़ गयी। हालत गंभीर होते देख परिजन तत्काल उसे लेकर फैजबाग कुइंयाखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने अनीश को रिफर कर दिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]