पत्नी व बच्चों के हत्यारोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0
100

FARRUKHABAD : बीते दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज निवासी सुधीर ने अपने दो बच्चों और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद sudheer guptaबुधवार प्रातः सुधीर ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी भी जान दे दी।

[adrotate banner="3"]

हरियाणा के पलवल में पत्नी रेखा, चार वर्षीय पुत्र कृष्णा व पांच वर्षीय प्रांशी के साथ रह रहा था। बीते दिनों शराबी युवक ने तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। हत्याकाण्ड में सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तबसे सुधीर फरार चल रहा था। बुधवार प्रातः तकरीबन साढ़े 6 बजे शिकोहाबाद पैसेंजर के चालक ने रेलवे ट्रेक पर एक शव को देखा तो मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर अन्य रेलवे कर्मचारी के अलावा रायपुर चौकी इंचार्ज आशीष पाण्डेय मौके पर पहुंच गये। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस की तलाशी में मृतक की जेब में मिले कागजातों से उसकी पहचान सुधीर निवासी बीबीगंज के रूप में की गयी।

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

सूचना मिलने पर मृतक सुधीर का छोटा भाई विपिन अन्य परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया और मृतक की अपने बड़े भाई के रूप में पुष्टि की। घटना स्थल कायमगंज बाईपास पर जसमई के निकट पेट्रोलपम्प के निकट होने से रायपुर चौकी इंचार्ज आशीष पाण्डेय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने से अन्य परिजन सकते में आ गये। माना जा रहा है कि प्रदीप ने तेहरे train accidentहत्याकाण्ड को अंजाम देने के बाद अपने आपको अपना मानसिक संतुलन खो बैठने के बाद रेलवे ट्रेक पर कूदकर आत्महत्या की है।

[adrotate banner="2"]