फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नगला पीतम निवासी अबधेश सिंह ने धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के बाद गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
[adrotate banner="3"]
अबधेश सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले नगला दीना निवासी रामनरायण के उससे अच्छे सम्बंध थे। जिसके चलते रामनरायन ने धोखाधड़ी करके 72 हजार रुपये ले लिये और फिर वापस करने के नाम पर हीला हवाली करने लगा। रुपये न लौटाने से कई महीने बाद जब काफी दबाव बनाया तो रामनरायन अभद्रता पर उतारू हो गया और रुपये न देने की बात कहते हुए गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। अबधेश ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रामनरायन, उसकी पत्नी सत्यवती व पुत्र अमित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
[adrotate banner="2"]


