चोरों ने दो जगह किये हाथ साफ, कहीं से नगदी तो कहीं से उड़ाये सिलेण्डर

0
109

फर्रुखाबाद: अब दीवाली थी तो खर्चा भी हुआ होगा! फिर चाहे चोर का हो या सिपाही का। दीपावली तो गुजर गयी और चोरों की जेबें फिर खाली। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने बीती रात दो घरों को निशाना बनाया और अपने दीवाली के खर्चे की भरपाई कर डाली। कहीं से नगदी व जेबर उड़ाये, कहीं से घरेलू सिलेण्डर ही पार कर दिये।

[adrotate banner="3"]

घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मण्डी की है। जहां भैया दूज खाने के लिए सर्वेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में ताला डालकर चला गया था। बीती रात चोरों ने सर्वेश के घर पर धावा बोला और घर में रखे 10 हजार रुपये के अलावा जेबर व अन्य सामान उड़ा दिया। चोरों ने जाते जाते सर्वेश के पड़ोस की ही एक महिला राजवती के घर से दो घरेलू सिलेण्डर भी उड़ा दिये। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

[adrotate banner="2"]