सम्पति विवाद में बड़े भाई व भाभी का पीटा

0
100

फर्रूखाबादः थाना नवावगंज क्षेत्र के ग्राम वराकेशव निवासी एक युवक को उसके ही सगे छोटे भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर मामले कि रिर्पोट दर्ज कर ली गयी है।

[adrotate banner="3"]

घायल किशन चन्द्र पुत्र सोवरन लाल ने बताया कि उसके पिता कि मौत काफी समय पहले हो चुकी है,जिससे मौत के कुछ समय बाद से मेरे दोनो भाई हमसे खेत लेकर कब्‍जा करना चह रहे है। इस बात को लेकर मै अपनी पत्नी मिथलेश के साथ काफी दिनो से दूसरी जगह पर रह रहे थे। गुरूवार को मैं घर के बाहर अपने खोखे मे बैठा था, तभी मेरे भाई किशोर व बृजेश आ गये और मुझे  मारपीट कर घायल कर दिया तथा मेरी पत्नी को भी पीट दिया और फरार हो गये। घायल अवस्था मे दम्पति थाने पहुंचे। पुलिस ने पिड़ित कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]