पंचायत चुनाव 2015: कायमगंज ब्लाक में 6 बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित

0
229

panchayat-electionफर्रुखाबाद: क्षेत्र पंचायत कायमगंज के सदस्य पदों के नामांकन शनिवार को वापस हुए। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष प्रताप ¨सह यादव की पुत्रवधू रानू यादव पत्नी संजीव कुमार का वार्ड नं. 56 जिनौल से, अलीगंज विधायक रामेश्वर ¨सह यादव के रिश्तेदार रामप्रकाश कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी का वार्ड नं. 36 बहलोलपुर व वार्ड नं. 97 चिलौली से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

[adrotate banner="3"]

वार्ड नं. 74 ग्राम पट्टी मदारी क्षेत्र से कंपिल चेयरमैन उदयपाल ¨सह यादव के छोटे भाई नीलेश यादव की पत्नी शालिनी, वार्ड नं. 47 मिस्तनी से सुनीता पत्नी रमेश व वार्ड नं. 104 नरैनामऊ से इंद्रा पत्नी रामवीर का भी निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। कायमगंज ब्लाक प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। आरक्षित वर्ग से ही जिलाध्यक्ष प्रताप ¨सह यादव, कंपिल चेयरमैन उदयपाल ¨सह यादव व रामप्रकाश कल्लू यादव के परिवारों की महिलाओं को ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

[adrotate banner="2"]