नेट्वर्किंग कम्पनी के सीडी की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत

0
156

SHRVAESHफर्रूखाबाद: शुक्रवार को एक नेट्वर्किंग कम्पनी के सीडी की मौत हो गयी उसके शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा गया है| युवक बीते लगभग एक वर्ष से कम्पनी में कार्यरत था कम्पनी ने बीते चार महीने से उसका पैसा भी भुगतान नही किया था|
शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट के निकट स्थित आराधना ट्रेडर्स में उन्नाव का एक युवक सर्वेश कार्यरत था| उसके साथ में ही उसके एक पारिवारिक युवती रूवी भी रह रही थी| सर्वेश ने लोहिया अस्पताल लेकर आये उसके साथी आकाश पुत्र सत्यपाल निवासी माधौगंज विलग्राम हरदोई ने बताया की सर्वेश ने अपने पिता से फोन पर बात की और बाद में उसे बताया की वह अपने घर से ही परेशान चल रहा है| जिसके बाद सर्वेश ने शुक्रवार की सुबह कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया| हालत गम्भीर होने पर उसे एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया| शाम तकरीवन चार पांच बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जंहा कुछ समय के बाद उसने दम तोड़ दिया\
सूचना मिलने पर सर्वेश के पिता व अन्य परिजन मौके पर पंहुचे और अपने पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]