निहारिका ने भाजपा नेताओ के साथ बनाई शाक्य बिरादरी में पकड़

0
289

niharika ptelफर्रुखाबाद: भाजापा समर्थित बढ़पुर प्रथम से प्रत्याशी निहारिका पटेल ने रविवार को तूफानी जनसम्पर्क कर शाक्य विरादरी में अपनी घुसपैठ बनायी| भाजपा नेताओ के साथ प्रत्याशी ने तकरीबन एक दर्जन गाँवो में सघन जनसम्पर्क किया|

[adrotate banner="3"]

पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने अपनी विरादिरी के कई वरिष्ठ नेताओ के साथ बढ़पुर प्रथम के ग्राम अर्रापहाड़पुर, राम नगर कुडरिया, नेकपुर खुर्द, रमन्ना गुलजारबाग, भोपत नगला, खारबंदी बजीर, नैनिया नगला सहित तकरीबन एक दर्जन गाँवो में घर घर जाकर दस्तक दी| भाजपा में शाक्य जाति के बड़े नेता सुशील शाक्य ने अपने समाज के लोगो को पूर्व मिस फर्रुखाबाद निहारिका पटेल के चुनाव चिन्ह क्रेन पर मोहर लगाने की अपील की|

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लडकी के रूप में केबल निहारिका पटेल चुनाव लड़ रही है| उसने लडकी होकर भी चुनाव मैदान ,में बड़े बड़े सुरमाओ को चुनौती दे दी है| यह चुनौती निहारिका ने अपनी दम पर नही बल्कि सभी लोगो के डीएम पर दी है| इस लिये हम सभी को उसके हौसले को नमन करते हुये उसके पक्ष में मतदान करे|इस दौरान भाजपा नेता गिरजा शंकर शाक्य, शेरसिंह शाक्य, राजेश शाक्य, पातीराम शाक्य, सत्यदेव शाक्य आदि लोग साथ रहे|

[adrotate banner="2"]