निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष गिरा दो मजदूर घायल

0
102

फर्रुखाबाद: कमालगंज के उस्मानगंज प्राथमिक विद्यालय का निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष गिर जाने से उसमे काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए मौका देखकर मास्टर स्कूल बंदकर गायब हो गए|

[adrotate banner="3"]

प्राथमिक विद्यालय उस्मानगंज का अतिरिक्त कक्ष बन रहा था जिसका भवन प्रभारी का कार्यभार हाकिम सिंह वर्मा के पास था| आज भवन पर लेंटर पड़ने का कार्य हो रहा था| तभी अचानक कक्ष भरभराकर गिर गया जिससे उसमे काम कर रहे दो मजदूर गभीर रूप से घायल हो गए| भवन की छत गिरते ही भवन प्रभारी हाकिम सिंह के अलावा स्कूल के अध्यापक मौका देखकर मजदूरों को घायल अवस्ता में छोड़कर फरार हो गए|

उस्मानगंज के प्रधान आकाश कश्यप ने जेएनआई को बताया कि भवन प्रभारी हाकिम सिंह घटिया मटेरियल लगा रहे थे जिसके बारे में मैंने उनसे कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने ने भवन निर्माण सामिग्री में कोई सुधार नही किया| जिस कारण यह भवन गिर गया|

[adrotate banner="2"]