निर्दलीय प्रत्याशी दमयंती के अलावा पिता पुत्र ने किया नामांकन

0
158

फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया दिनों-दिन तेज होती जा रही है आज कई पार्टियो के प्रत्याशियों के अलावा पूर्व चेयरमैन दमयंती सिंह ने अपना नामांकन बहुत सादगी से दाखिल कर दिया व वही दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमृतपुर विधानसभा से पिता पुत्र ने अपना नामांकन कराया|

[adrotate banner="3"]

राजनीति में दिनों-दिन ने माहौल गरमाता जा रहा है पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने आज अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया इस दौरान विजय सिंह नामांकन में नही आये| वही अमृतपुर से अध्यापक सुरेश कुमार व उनके पुत्र अनूप कुमार ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया| एक ही विधानसभा से पिता पुत्र मैदान में है|

[adrotate banner="2"]