लखनऊ:महापौर की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाने के लिए समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। मजबूत प्रत्याशी की तलाश अंतिम दौर पर पहुंच गई है। अबकी पार्टी ने हर हाल में जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दूसरे दलों से आने वालों के लिए भी अभी दरवाजा खुला है। कुछ तो पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी हैं। 14 अप्रैल तक महापौर पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दी जाएगी। सपा द्वारा 100 वार्डों के लिए 14 अप्रैल को प्रत्याशियों की घोषणा करने की बात कही जा रही है। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। शीर्ष नेतृत्व से अनुमति का इंतजार है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


