कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम योगी की अहम बैठक

0
259

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि पर अधिकारियों के साथ बैठक की। लखनऊ में हुई बैठक में उन्होंने तैयारियों को लेकर चर्चा की। कोरोना के खिलाफ तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेशभर में मॉकड्रिल किया गया था। ज्यादातर अस्तपाल महामारी के हालातों के लिए तैयार नजर आए वहीं कुछ अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिला।प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 402 नए रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा 83 नए रोगी लखनऊ में मिले हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में 70,गाजियाबाद में 62, आगरा में 18,गोरखपुर में 16, मुरादाबाद में 14,प्रयागराज में 13, झांसी में 10, मेरठ में नौ और गोंडा व वाराणसी में आठ-आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 185 मरीज स्वस्थ हुए हैं।नए मिल रहे मरीजों के साथ-साथ तेजी से रोगी ठीक भी हो रहे हैं। अब रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है। सक्रिय केस बढ़कर अब 1,498 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 338 सक्रिय केस लखनऊ में हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]