फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये अबैध निर्माण को तोड़ दिया| अतिक्रण हटाने के दौरान विवाद भी हुआ| लेकिन अधिकारी पीछे नही हटे|
[adrotate banner="3"]
बीते 2 दिसम्बर को आवास-विकास निवासी मंजेश,राजीव दुबे, मदनपाल सिंह,सतीश दीक्षित,सरबन सिंह आदि ने तहसील दिवस में शिकायत कर कहा था की नाली के ऊपर अतिक्रमण होने से नाली का पानी नली निकल पा रहा है| तहसील दिवस में की गयी शिकायत पर अधिकारीयों ने नगर पालिका को कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे|
गुरुवार को नगर पालिका के जेई मुकेश जयसवाल, नयाब तहसीलदार, कोतवाल संजीव राठौर आदि ने पंहुचकर आवास विकास के सिटी अस्पताल के पीछे रिनू दीक्षित, एसएल यादव, रवि गुप्ता के मकान के सामने बनी अबैध अतिक्रमण हटा दिया|
[adrotate banner="2"]


