फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नाली निकालनें के विवाद में महिला के साथ मारपीट करनें के मामले में पिता-पुत्र सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
क्षेत्र के गाँव गदनपुर देवराजपुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी सोनी नें थानें में तहरीर दी कि दो जनवरी की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी पड़ोसी कृष्ण कुमार, घनश्याम, सुरजीत, विकास, विवेक, अरविन्द व दो अज्ञात लोग दरवाजे पर चढ़ आये और जबरन नाली खोदनें लगे| विरोध करनें पर लात-घूसों व लाठी-डंडो से हमला कर दिया| जिससे वह घायल हो गया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना दारोगा हेमंत कुमार को सौपी है| पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्ण कुमार शराब के ठेकेदार हैं| विदित है कि घटना के सम्बन्ध में महिला के पति सुनील, अरविन्द, राजू व हरनाम समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कर चुकी है| जिसकी विवेचना दारोगा रामलखन को सौपी गयी है|
महिला को पीटने में शराब ठेकेदार सहित 7 फंसे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


