नारेबाजी के साथ निकला मशाल जुलूस

0
229

फर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्य तिथि पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किये गये मशाल जुलूस में समर्थकों ने जिन्दाबाद के नारे लगाये। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं की वीडियोग्राफी भी की।

[adrotate banner="3"]

शहर के पन्डाबाग मंदिर से निकाले गये मशाल जुलूस में अधिकतर युवा कार्यकर्ता नजर आये। युवाओं ने मशाल जुलूस के पीछे बाइक जुलूस भी निकाला। नारेबाजी के साथ निकाले गये मशाल जुलूस की सूचना पर शहर कोतवाल डी के सिंह चैक पर पहुंचे और उन्होंने जुलूस में चल रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों की वीडियोग्राफी भी करायी। जुलूस लोहाई रोड के भारतीय पाठशाला में समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी नजर नहीं आये। इसी भारतीय पाठशाला में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

इस दौरान प्रांशु दत्त द्विवेदी, संजीव मिश्रा बाॅबी, प्रबल त्रिपाठी, विनोद अग्निहोत्री, विकास दुबे, शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]