राहु-केतु बन प्रदेश के विकास में ग्रहण लगा रहे सपा, बसपा: केशव प्रसाद

0
261

फर्रुखाबाद: (कंपिल) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा में सपा बसपा और कांग्रेस को एक कटघरे में खड़ा कर दिया। सपा व बसपा को तो राहु-केतु का दर्जा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनो पार्टियां प्रदेश के विकास में ग्रहण लगा रहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के कृष्णा सहाय इंटर कालेज मैदान में आयोजित बीजेपी की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा प्रदेश विरोधी हैं। उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए। दोनो पार्टियों ने केवल गरीबों को ही लूटने का काम किया है। बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मायावती वोट बेचती हैं। सरकार चलाने के लिए सपा व बसपा ने प्रदेश को लूटा है। सपा व बसपा प्रदेश को राहु-केतु बनकर ग्रहण लगा रहे हैं। कमल खिलते ही प्रदेश से यह ग्रहण हटेगा और प्रदेश विकास की दिशा में आगे जायेगा। प्रदेश की जनता इस बार सपा व बसपा मुक्त प्रदेश बनाने का मन बना चुकी है। जिस तरह से केन्द्र में कांग्रेस मुक्त बनाया। जबसे

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुन्डागर्दी चरम पर रही। जमीनों पर सपा के दबंग नेताओं ने अवैध कब्जे किये। गरीबों की भूमि कब्जा करने के बाद भी किसी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 11 मार्च के बाद बीजेपी का कमल खिलने पर सबसे पहले गरीबों की जमीन से कब्जे हटाये जायेंगे और कब्जा करने वालों को जेल भेजा जायेगा।

पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों के मुआवजे के लिए पैसा भेजा, लेकिन सपा सरकार ने उसका बंदरबांट किया। किसानों तक उनका हक नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने भी वादा किया है कि उनकी सरकार बनती है तो यूपी में आलू की फैक्ट्री लगायेंगे। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को यह नहीं मालूम कि आलू फैक्ट्री में नहीं बल्कि जमीन से उगता है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी अमर सिंह खटिक,डॉ रजनी सरीन, प्रांशुदत्त दिवेदी डा0 बीडी शर्मा, लालाराम शाक्य, विश्वनाथ सिंह, सुभाष गुप्ता, मनोज गंगवार, लालू गंगवार, संदेश राजपूत, चेयरमैन विजय गुप्ता, आलोक राजपूत आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]