242 मतदानकर्मियों ने डाले वोट

0
196

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित सेंटएंथाॅनी स्कूल में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में उन्होंने पोस्टर बैलट पेपर के माध्यम से अपना वोट डाला। पूरे दिन मतदान कर्मियों के द्वारा वोट डालने की प्रक्रिया चालू रही। प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी निगरानी करते रहे।

[adrotate banner="3"]

19 फरवरी को जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगाये गये मतदानकर्मियों का गुरुवार को प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 14 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान ही जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिन्दु के द्वारा मतदान कर्मियों के पोस्टर बैलट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 242 मतदानकर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सदर विधानसभा के लिए गुरुवार को 100 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

[adrotate banner="2"]