नहीं थम रहा गर्मी का कहर, आसमान से बरस रही आग

0
195

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि यह और बढ़ते ही जा रहा है। तापमान भी दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। आसमान से आग के शोले बरस रहे हैं, तो धरती भी तप कर लोगों को झुलसा रही है, इससे लोग हलकान हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।बता दें कि सुबह सात बजे से ही धूप का असर शुरू हो जाता है। दिन चढ़ने के साथ ही अपना रौद्र रूप दिखाने लगती है। 9-10 बजते-बजते धरती तपने लगती है और धूप से शरीर जलने लगता है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बाजार की चहल-पहल भी गायब हो जाती है। धूप के कारण लोग शाम 6 बजे के बाद ही बाहर निकलना पसंद करते हैं। रविवार को गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। सुबह 11 बजे के बाद सड़कें वीरान होने लगी थीं। बाजार में सन्नाटा पसरने लगा था। लोग बरसात के इंतजार में आसमान की तरफ टकटकी लगायें हुए है| लेकिन फिलहाल काले बदरा नजर नही आ रहे|
पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री
बीते दिनों कोरोना के चलते लोगों नें ठंडे  इस गर्मी में लस्सी, कोल्ड ड्रिक्स आदि की बिक्री बढ़ गई है। धूप से बचने के लिए लोग इन पदार्थों का सेवन खूब कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]