नशे मे धुत्‍त ट्रक चालक ने पिता- पुत्र सहित पांच को रौदा,चार की मौत

0
145

हरदोई: जनपद के लोनार और सांडी में जगदीशपुर मार्ग पर चालक के नशे मे ट्रक दौड़ाने से बाइक सवार पिता- पुत्र सहित चार जानें चली गईं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक खाई में पलट गया।
जनपद हरदोई के लोनार में जगदीशपुर सांडी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक शाहाबाद तरफ से आ रहा था। जगदीशपुर नहर पुल के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सांडी के मोहद्दीपुर के अमर सिंह उसके बेटे ऋतिक की मौत हो गई। पत्नी सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद ट्रक ने आगे जाकर सैतियापुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया। जिसमें ई रिक्शा पर बैठे सैतियापुर के हरिश्चंद उर्फ गड्डू ,सुनील उर्फ पुजारी की मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सुधा का हाल जाना। उन्होंने लोनार कोतवाल विनोद यादव को स्वजन को सूचना देकर घायल को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कराने के निर्देश दिए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]