बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि

0
162

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता)प्रेम और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध थे| भगवान बुद्ध के जीवन से शिक्षा लेने के आह्वान के साथ ही शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकिसा में धम्म यात्रा निकाली गयी| यात्रा के दौरान ‘बुद्धम शरणम गच्छामि’ का उदघोष होता रहा | बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यात्रा में शामिल हुए|
बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने फीता काटकर बैंडबाजे के साथ धम्म यात्रा की तीन झांकियों को रवाना किया। पुरातत्व विभाग के स्थल पहुंचने पर बौद्ध अनुयायियों ने तीन बार बुद्ध स्तूप की परिक्रमा करनें के साथ ही मोमबत्तियां जलाकर बुद्ध की पूजा की। धम्म यात्रा की शोभा यात्रा में भारी पुलिस बल तैनात रहा| सीओ सोहराब आलमम, थानाध्यक्ष मेरापुर दिग्विजय सिंह मौके पर फोर्स के साथ डटे रहे| धम्म यात्रा में बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान। जब तक सूरज चांद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा, संघम शरणम गच्छामि के जयकारे लगे| जयवीर सिंह शाक्य, प्रवक्ता श्रद्धा बज्जरी,पखना सहकारी संघ के अध्यक्ष रघुवीर शाक्य, बुद्ध विहार के प्रबंधक राहुल शाक्य,भिक्षु अश्वघोष, भिक्षु कंचन बोधि, भिक्षु धम्म मित्र आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]