नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना

0
110

फर्रुखाबाद: बुधवार को नवरात्रि शुरू होते ही ग्रामीण सहित शहर के देवी मंदिरों में मां भवानी की विशेष पूजा अर्चना के साथ आस्था के दीप प्रज्ज्वलित किए गए।चैत्र नवरात्रि में देवी मंदिरों नवरात्रि को लेकर शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में धूम है।प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिये देवी मन्दिरों में काफी भीड़ नजर आयी|
नवरात्रि के पहले दिन शहर के बढ़पुर शीतला माता, वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर, गुरुगाँव देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मन्दिरों में सुबह से श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। शहर के कुछ देवी मंदिरों में कलश यात्रा भी निकाली गई। देवी मन्दिरों में नौ दिनों तक मां की अलग-अलग रूपों में आराधना की जाएगी। पहले दिन शैलपुत्री के रूप में पूजा की गई। मान्यता है कि इसदिन मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा कर श्वेत पुष्प चढ़ाया जाता है। शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को मंदिरों के अलावा लोग अपने घरों पर नवरात्रि के अवसर पर विशेष उपासना कर रहे हैं। नवरात्रि पर्व के शुरू होने के साथ देवी मंदिरों में जगराता शुरू हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किये| नवरात्र के प्रथम दिन जाम के झाम से श्रधालुओ को जूझना नही पड़ा|

[adrotate banner="2"]