धूरे पर होगा भाजपा के दूल्हे (प्रत्याशी) का स्वागत- जलूस के लिए मांगी गयी अनुमति

0
118

bjpफर्रुखाबाद: चुनाव की सेज सज गयी है| भाजपा को छोड़ अन्य सभी प्रमुख दलो से प्रत्याशी भी घोषित हो गए है| दंगल के लिए अखाडा तैयार है मगर अन्य सभी दलो सहित सभी को इन्तजार है तो भाजपा प्रत्याशी के नाम आने का| मुकाबले का पूरा मजा तो तब ही आएगा जब खेल के खिलाड़ी पूरे हो| भाजपा के प्रत्याशी का इन्तजार उनकी पार्टी के लोगों सहित विपक्षी ऐसे कर रहे है जैसे पूरी बारात आने के बाबजूद लड़की पक्ष सबसे पहले दुल्हे को तलाशता है| भाजपा का दूल्हा आज आएगा या कल आएगा अभी भाजपा ने तय किया है मगर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह ने प्रत्याशी के स्वागत जलूस के लिए रिटर्निंग अफसर के सामने अर्जी लगा दी है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
ये मान कर चल रहे भाजपाइयो ने कायमगंज में अर्जी लगाई है कि प्रत्याशी दिल्ली से आएगा| कौन आएगा इस पर कोई नाम नहीं लिखा गया है, अलबत्ता दूल्हा जैसा भी आएगा स्वागत किया ही जायेगा| भाजपा के कायमगंज विधानसभा प्रभारी अमरसिंह खटिक ने एसडीएम कायमगंज प्रह्लाद सिंह के समक्ष कायमगंज बार्डर बिराहिमपुर जागीर से शमसाबाद के हजियापुर तक का उल्लेख करते हुए प्रार्थना पत्र स्वागत जलूस के लिए दिया है| वहीँ फर्रुखाबाद नगर में भी भाजपा के विधानसभा प्रभारी ने स्वागत जलूस के लिए अर्जी लगा दी है| भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा 13 मार्च को होने की उम्मीद में कई प्रत्याशी दिल्ली में डेरा डाले हुए है|[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]