फतेहगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप, सिपाही के पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

0
151

rapeफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में एक व्यापारी की नाबालिग पुत्री से गुरूवार शाम गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है| मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में मामला दर्ज कर देर रात अलग अलग जगह से तीन युवको को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार तीन में दो टैक्सी चालक और १ छात्र है| वहीँ पीड़ित के परिजन 5 युवको के शामिल होने का आरोप लगा रहे है| युवती का मेडिकल कराया गया है|

[adrotate banner="3"]

आरोप के अनुसार गुरूवार देर शाम फतेहगढ़ के पुलमंडी मोहल्ले के व्यापारी की नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री को 4-5 युवक उठा ले गए और सामूहिक रेप किया| पुलिस ने मामले में तीन युवको गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार युवको में दीपक जाटव टैक्सी चलाता है। दूसरे निहाल भारतीय इंटर कालेज फतेहगढ मे कक्षा 10 की परीक्षा दे रहा है। निहाल के पिता पिता 28 पीएसी बटालियन इटावा मे सिपाही हैै। तीसरा युवक राजू चैहान तिर्वा कोठी निवासी विनोद का पुत्र है और आटो से स्कूल मे बच्चे छोड़ने जाता है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]