ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर के पुत्र की मौत, ट्रैक्टर ट्राली फूका

0
100

Accident1फर्रूखाबाद: देर रात सातनपुर मंडी में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मजदूर के पुत्र की मौत हो गई| गुस्साये लोगो ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर धू धू कर चल गया| ट्रैक्टर का चालक भागने में कामयाब हो गया| सूचना के बाद पहुची एम्बुलेंस से किशोर के शव लोहिया हॉस्पिटल लाया गया| कुछ देर बाद पहुची पुलिस में मामले पर नियंत्रण मेलिया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
ग्रामीण सातनपुर मंडी में आलू बेच कर ट्रैक्टर को लेकर घर के लिये रवाना हुए ही थे कि उसी दौरान करीब 14 वर्षीय किशोर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मर गया। इससे गुस्साये लोगो ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। भयभीत ड्राइवर व किसान ट्रैक्टर छोड़ भाग गये। बताया गया कि बाबा नामक पल्लेदार परिवार सहित सब्जी मंडी परिसर में रहता है। और आलू की पल्लेदारी करता है। उसी के बेटे की मौत हो जाने से मंड़ी के पल्लेदारो में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुच गई। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा नेताजी ने किशोर की मौत के बाद हुई घटना पर भी दुख व्यक्त किया है।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]