धूमधाम से निकली माँ भवानी की शोभायात्रा

0
184

फर्रुखाबाद: गुरुवार को देर शाम नगर में नवदुर्गा के प्रारंभ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जय भोलेबाबा कमेटी के संयोजन में बढ़पुर शीतला देवी मन्दिर से हबन पूजन के बाद शाम को शोभायात्रा निकलने की तैयारी में थी तभी अचानक तेज बरसात आ गयी |जिस्से कार्यक्रम में देरी हुई| लेकिन जैसे ही माँ भवानी शेर पर सबार होकर निकली अचानक वर्षा थम गयी| शोभायात्रा लालदरवाजा,नेहरु रोड, चौक, पक्का पुल, बीबीगंज होते हुये गुरुगांव देवी मंदिर में पूजा और आरती के बाद समाप्त हुई| यात्रा में माँ दुर्गा, राधा-कृष्ण, हनुमान, सरस्वती,भारत माता, शिव परिवार, अशोक सुंदरी व कार्तिकेय की झांकी शामिल थी|

[adrotate banner="3"]

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले), अमन गुप्ता, प्रिंश पाण्डेय, अवनीश द्विवेदी,विकास सक्सेना , मोहित सक्सेना, मिथुन अबस्थी, सुषमा वर्मा, विमलेश मिश्रा, आकाश गुप्ता, राहुल सक्सेना आदि लोगो ने व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="2"]