आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण झुलसे

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फ़र्रुख़ाबाद:(मोहम्मदाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम जाजपुर गोवादो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गये| उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है |
जाजपुर गोवा निवासी 56 वर्षीय मानसिंह व अल्ली उर्फ़ राजू रेलवे स्टेशन नीवकरोरी के निकट अपने जानवर चरा रहे थे| तभी अचानक बरसात होने लगी| कुछ देर वाद तेज आवाज के साथ दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी| जिससे दोनों झुलस गये| राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया| लेकिन मानसिंह ने दौड़कर घटना की जानकारी परिजनों को दी |जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| वह दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराये गये|
कोतवाली पुलिस का कहना है उन्हें इस सम्बन्ध में कोई सूचना नही दी गयी|