धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा

0
222

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि/राजेपुर) शहर में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों से भगवान गणेश जी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली और गणेश जी की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ पूजन कर गंगा नदी के किनारे भू- विसर्जित किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ आदि के जमकर जयकारे लगाए।
नगर के ग्राटगंज में सातबी बार गणपति की स्थापना की गयी| मंगलवार को विसर्जन यात्रा से पूर्व सोमवार को ग्राटगंज के राजा के दरवार में रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया गया| जिसमे शिव-शक्ति का नृत्य चर्चा का विषय बना रहा| रात पर जागरण कर भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे| मंगलवार को उनकी विसर्जन यात्रा निकाली गयी| इस दौरान सपा नेता सरदार तोषित प्रीत, नरेंद्र सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना, रविन्द्र सक्सेना, सुरजीत सक्सेना, बीना सक्सेना, रामप्यारी, मुन्नी देवी, मुन्नी आदि रहे|
वही कस्बा राजेपुर में स्थापित किये गये गणपति की विसर्जन यात्रा कस्बे से शुरू होकर पांचाल घाट तक जाने के लिए निकाली गयी| गुलाल उड़ाकर गणेश का पूजन कर गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई| कमेटी सदस्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राहुल प्रताप सिंह आरजू कौशल गुप्ता मनोज गुप्ता संजय गुप्ता शिवा दुवे आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]