धूमधाम से की गई माता रानी की मूर्ति स्थापित

0
167

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) नवनिर्मित मंदिर में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गयी। सैकड़ो श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा कई गांवों से गुजरी जिसका जगह-जगह पूजन किया गया।

[adrotate banner="3"]

विकास खण्ड के ग्राम नंदसा में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसमें शनिवार को विधिविधान से पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद शोभायात्रा सिंगनपुर, खिमसेेेपुर, धीरपुर चौराहे होते हुुुए पुन: मंदिर में  पहुंचकर समाप्त हुई।  शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

पूर्व प्रधान विनय सिंह, बृजेश सिंह, अनूप, रक्षपाल सिंह, ,सुरेश चंद, मुनेश, प्रधान सुशील चंद्र, गुड्डू चंदेल, रतन, ध्रुव सिंह, पूर्व प्रधान रंगा, संदेश ,नीरज सिंह चंदेल आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

[adrotate banner="2"]