फर्रुखाबाद: दो पक्षों में मारपीट व लाठी डंडे चलने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए| पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया|
[adrotate banner="3"]
थाना कमालगंज के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी समरपाल ने पड़ोसी नरेंद्र, महेंद्र, ननकू व राजकुमारी के विरुद्ध सूचना दर्ज कराई कि मैं अपने मकान की तराई कर रहा था। पड़ोसी चारपाई पर बैठे थे।
पानी के छींटे पड़ने पर गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी डंडों से पीटकर मुझे व पत्नी अनीता को घायल कर दिया।पुलिस ने एक पक्ष से समरपाल व दूसरे पक्ष से नरेंद्र को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया| नरेंद्र ने बताया पानी के छींटे पड़ने पर तराई करने से मना किया तो लाठी डंडों से पीटकर मुझे व महेंद्र को घायल कर दिया गया।
[adrotate banner="2"]


