दो दिवसीय दौरे पर फर्रुखाबाद पंहुची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

0
202

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश की
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का फर्रुखाबाद जिले में अपनी निर्धारित समय से आगमन हो गया| जिसके बाद वह विभिन्य कार्यक्रमों में शामिल होनें कार से रवाना हो गयीं|
शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय  3:15 पर पुलिस लाइन मैदान में उतरा|  जहाँ डीएम मानवेन्द्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा नें उनकी अगवानी हैलीपेड पर की| इसके बाद उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। गार्ड आफ आनर लेनें के बाद राज्यपाल नें पुलिस लाइन मैदान में खड़े भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डॉ० रजनी सरीन, विधायक अमर सिंह खटिक, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अभय सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, दिनेश कटियार आदि नें उनका स्वागत किया| जिसके बाद उनका काफिला जिला जेल से रखा रोड़, सेन्ट्रल जेल चौराहा से होते हुए बेबर रोड़ स्थित पवन कोल्ड पंहुचा| जहाँ उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया| जहाँ कड़ी सुरक्षा लिया|
 जगह-जगह रास्ता किया गया बंद
राज्यपाल की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन गेट, जिला जिले चौराहा, रखा तिराहा, सेन्ट्रल जेल तिराहा, रिलायंस तिराहा पर रास्ता बंद कर दिया गया| जिससे इन जगह पर भारी संख्या में भीड़ जमा रही| वहीं मुख्य मार्ग के सभी लिंक कच्चे मार्गों पर भी एक-एक पुलिस कर्मी लगाया गया| खबर लिखे जाने तक पवन कोल्ड में कार्यक्रम जारी| (अपडेट जारी)

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]