दोस्तों ने तमंचे के बल पर किया कुकर्म

0
105

फर्रुखाबाद : युवक को घर से बुलाकर उसके दोस्तों ने कुकर्म किया| पीड़ित की माँ ने मामले में पुलिस को तहरीर दी | पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन तिर्वा कोठी निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| महिला ने कहा है कि उसके घर से बेटे को शुक्रवार दोपहर उसके दोस्त राहुल व बृजपाल बुला ले गये| कर्बला पहाड़ी के पीछे ले जाकर आरोपियों ने पुत्र के तमंचा अड़ा दिया और उसके साथ कुकर्म किया। बाद में उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है| आरोपियों की तलाश जारी है| पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है|

[adrotate banner="2"]