देश में आज भी सुनाई दे रही “अटल” फैसलों की गूंज

0
111

फर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई| उनके चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये गये|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के हित के लिए अनेकों ऐसे फैसले लिए जिसकी गूंज आज भी पूरे भारत में सुनाई देती है।
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत नें कहा कि ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के सपने को साकार किया अटल जी का सपना था कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति सपना अब पूर्ण हो गया अटल जी ने जनसंघ और भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर रजनी सरीन, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार नें विचार व्यक्त किये  नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="2"]