देवी जागरण में स्पीकर गिरने से छात्र की मौत

0
125

फर्रुखाबाद: अपने परिजनों के साथ देवी जागरण देखने आये छात्र के ऊपर स्पीकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हुये मासूम को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में म्रत्यु हो गयी| परिजनों ने पुलिस में सूचना दर्ज नहीं करायी|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना में बुधवार को देवी जागरण में नगला दीना के ही  9 वर्षीय सूरज के ऊपर सुबह करीब 4 बजे अचानक आर्केस्ट्रा का स्पीकर गिर जाने से सूरज नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे पास ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्त्ती कराया गया| जहाँ सूरज की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया| लखनऊ ले जाते समय उन्नाव में सूरज ने दम तोड़ दिया|

घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया परन्तु पुलिस के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया| गुरवार दोपहर छात्र सूरज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने सामान्य दुर्घटना मानते हुए पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। कोतवाली फतेहगढ़ के एसएसआई हरिश्चंद ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है|

[adrotate banner="2"]