देवर से चल रहे प्रेम प्रसंग के चक्कर में देवरानी को जिन्दा जलाया

0
127

aagफर्रुखाबाद: बीते काफी समय से देवर के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के चक्कर में देवरानी को जिन्दा जला दिया| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| समाजवादी एम्बुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| जंहा कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गयी|विवाहिता ने खुद सास व् जेठानी पर आग लगाने का आरोप लगाया है|
ढाई वर्ष पूर्व कन्नौज जनपद के ककवन निवासी रामोतार की पुत्री 28 वर्षीय मधु के साथ कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वसा नगला निवासी अनिल राठौर के साथ हुआ था| उसके एक वर्षीय बेटा भी है|घायल महिला का आरोप है की उसके पति के साथ उसकी जेठानी का प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था| यह बात शादी के काफी समय के काफी समय के बाद उसे पता चली | जब उसने एस बात का विरोध किया तो जेठानी उसके साथ मारपीट भी करने लगी| वर्तमान में मधु का पति अनिल राठौर व जेठ विजय राठौर गुडगाँव में मारुती कम्पनी में नौकरी कर रहे है|
मकान के निचले हिस्से में उसकी जेठानी गुड्डी देवी व दो मंजिल पर मधु रह रही है| घायल मधु ने आरोप लगाया कीबीते दिन उसका जेठानी के साथ विवाद हो गया था जिस पर उसने सास के साथ मिलकर उसके ऊपर मिटटी का तेल डाल कर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह जल गयी|
वही घायल मधु की सास राम श्री ने कहा है की मधु के पिता उसे मायके ले जाने के लिए आये थे लेकिन मेरी तबियत ठीक नही थी तो मैंने मना कर दिया जिस पर मधु से झगड़ा किया था और रविवार को सुबह सात बजे उसने छत पर ही मिटटी का तेल डाल कर आग लगा ली| घायल को 108 एम्बुलेंस के ईएमटी दिनेश पाठक ने लोहिया अस्पताल पंहुचाया सास रामश्री ने उसे भर्ती कराया | कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गयी |मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]