दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

0
35

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी और उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया था।
जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश पुत्र राजवीर निवासी पट्टी दारापुर को चाचूपुर मार्ग के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]