मंच पर बेहोश होकर गिरे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, हालत स्थिर

0
73

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कमालगंज क्षेत्र में आयोजित कृषि विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य की अचानक तबीयत खराब हो गई। मंच पर मौजूद विधायक को चक्कर आने के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक कमालगंज स्थित मधुबन रिसॉर्ट में कृषि विभाग की ओर से प्रगतिशील किसानों के प्रशिक्षण एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, विधायक सुशील शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के बीच विधायक सुशील शाक्य ने असहज महसूस किया और कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मंच पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला, जबकि चिकित्सकीय टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक परीक्षण किया। घटना के चलते कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया।
इसके बाद विधायक को एहतियातन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिये लोहिया अस्पताल भेजा | जहां सीएमओ व सीएमएस की निगरानी में ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी की देखरेख में उपचार किया गया | उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]