दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार के पास मिले कई युवतियों के अश्लील चित्र, चाकू व कन्डोम

0
102

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट कादरीगेट मार्ग पर एक बाइक सवार को दुर्घटना में घायल होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया condomगया। जहां उसके पास से पुलिस को कई शादी शुदा महिलाओं व युवतियों की फोटो, चाकू, कन्डोम के अलावा सात हजार रुपये व नशीला पदार्थ भी मिला है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक घायल युवक संजीव उर्फ संजू अवस्थी मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है। जो बीते 15 दिनों से घटियाघाट क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। शुक्रवार शाम को बाइक से जा रहे संजू अवस्थी को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर समाजवादी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे लेकर लोहिया अस्पताल आयी। जहां तsanjeevलाशी के दौरान घायल संजू के पास से पुलिस को एक चाकू के अलावा महिलाओं के अश्लील चित्र, कई शादी शुदा महिलाओं व युवतियों की फोटो, कन्डोम व सात हजार रुपये उसकी पर्स से पुलिस को बरामद हुए। सूचना पर शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र मौके पर पहुंचे और पकड़े गये सामान को चीता मोबाइल के सिपाहियों के सुपुर्द कर दिया और घटियाघाट चौकी प्रभारी सत्यनिरूपण को घायल संजू के सम्बंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिये।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]