कबाड़े की बोतल में भरकर प्रसाद पीने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

0
85

FARRUKHABAD : राम नवमी पर शहर में जगह जगह भण्डारों, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते अंगूरीबाग के निकट rohitभैरोंघाट गुफा आश्रम पर कबाड़े में पड़ी बोतल में भरकर प्रसाद पीने से एक ही परिवार के दादी सहित पांच लोगों की हालत बुरी तरह बिगड़ गयी। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

भैरोंघाट गुफा आश्रम पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। उसी दौरान साहबगंज निवासी दिनेशचन्द्र का 12 वर्षीय पुत्र अनुराग प्रसाद लेने पहुंचा तो उसने कबाड़े में पड़ी एक बोतल को धोकर उसमें प्रसाद भर लिया। वह प्रसाद लाकर उसने अपने परिजनों को पिलाया। प्रसाद पीने के कुछ समय बाद भी दिनेशचन्द्र की मां 60 वर्षीय रामकांती, 30 वर्षीय पत्नी अन्नूदेवी, 16 वर्षीय पुत्री शिवानी, पुत्र अनुराग के अलावा 10 वर्षीय पुत्र अनूप की तबियत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते सभी को चक्कर आना व जी मिचलाना शुरू हो गया। हालत बिगड़ते देख दिनेशचन्द्र ने 108 पर फोन कर समाजवादी एम्बुलेंस मंगवा ली और मां, पत्नी सहित पांचों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]