दुग्ध डेरी संघ पर बसपा की ताजपोशी

0
127

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र घटियाघाट स्थित पराग दुग्ध डेरी संघ के अध्यक्ष पद की सीट पर आखिर बसपा ने अपना परचम लहरा ही दिया| आज हुए शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष दिवाकर ने शपथ ग्रहण करने के बाद दुग्ध संघ अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया|

[adrotate banner="3"]

रविवार को हुए चुनावी मुकाबले में ये बात तो तय लगने लगी थी कि दोनों प्रत्याशी के पास पञ्च पञ्च वोट है| मतगणना में बराबर वोट निकलने के बाद फैसले के लिए लाटरी डाली गयी। लाटरी की जीत के अनुसार संतोष दिवाकर को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख उमर खान समेत सभी वरिष्ठ बसपा नेता वहां डटे थे।

मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एकबार फिर दुग्ध संघ के अंदर हांथी के ही झंडे नजर आये| लगभग ४:३० बजे सभी बसपा नेता पूरे लाव लश्कर के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष दिवाकर व शासन द्वारा नामित निदेशक ब्रह्माशरण जाटव के साथ पहुंचे| कार्यक्रम शुरू होते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष को सिटी मजिस्ट्रेट ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई| तत्पश्चात अध्यक्ष ने निदेशक गंगा शरण जाटव व अन्य निदेशकों को शपथ दिलाई|

सभी निदेशकों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया| शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष दिवाकर ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर वर्षों से खाली पडी कुर्सी पर कब्जा कर लिया| इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, चेयरमैन मनोज अग्रवाल, विधायक कुलदीप गंगवार आदि कई बसपा नेता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]