दुकान से सामान फेंकने में पिता पुत्र सहित 10 पर लूट का मुकदमा

0
121

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के किराना बाजार स्थित दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक व उसके दो पुत्रों सहित 10 अज्ञात लोगों पर मारपीट कर लूट करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि रविवार प्रातः तकरीबन साढ़े 9 बजे किराना बाजार स्थित सुरेश राठौर की दुकान पर उनका पुत्र सत्यम राठौर बैठा था। उसी दौरान मकान मालिक रनबीर सिंह अपने दो पुत्र धर्मेन्द्र व अनिल को साथ लेकर आये और सत्यम के साथ जमकर मारपीट कर दी। और उनका सामान सड़क पर फेंक दिया था। इसके बाद दुकान में ताला लगाकर फरार हो गये थे। इस घटना से रनबीर के परिजनों और भीड़ ने जमकर पथराव भी किया था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी मकान मालिक रनबीर सिंह, उसके पुत्र धर्मेन्द्र व अनिल के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 427, 392 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="2"]