दुकान से मोटर चुराने में तीन किशोर पकड़े

0
111

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): शमशाबाद पुलिस ने रविवार प्रातः बाजार स्थित एक दुकान से  मशीन का मोटर चुराने के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस 15 वर्षीय नीरज पुत्र हरीशंकर, 14 वर्षीय अनूप पुत्र वेदराम व 11 वर्षीय प्रांशू पुत्र दीनदयाल को पकड़कर थाने ले गयी। नीरज इससे पूर्व भी कई बार चोरियों में पकड़ा जा चुका है।

नीरज ने बताया कि उसने एक सपा नेता के भाई के दबाव में यह काम किया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की गयी थी।

[adrotate banner="2"]