संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
79

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदारबाड़ी पीपल वाली गली निवासी 27 वर्षीय रानी पत्नी अनुज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

[adrotate banner="3"]

मृतक महिला रानी के ताऊ अशोक कुमार ने बताया कि रानी का मायका शिवपुरी थाना अरबल जिला हरदोई में है। ढाई वर्ष पहले रानी का विवाह पीपल वाली गली निवासी अनुज मिश्रा के साथ हुआ था। शादी के तकरीबन डेढ़ वर्ष बाद एक पुत्र शिवांग का जन्म हुआ। अनुज सधवाड़े में ठेकेदारी का काम करता है।

रविवार को दोपहर में रानी ने दो मंजिल पर बने छत के कमरे की छत पर लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पड़ोसी अमर सिंह राठौर पुत्र महेश ने दरबाजा तोड़ा। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर विनोद कुमार व शहर कोतवाली विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया।

अनुज मिश्रा के पिता कृष्ण मुरारी व मां को कोतवाली ले गये। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने अनुज, पिता कृष्ण मुरारी, मां नन्हींदेवी, बहन पल्लवी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

[adrotate banner="2"]