पुत्री की शादी को रखे नगदी जेबर चोरी

0
134

शमशाबाद(फर्रुखाबाद): शमशाबाद क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता से आये दिन लूट व चोरी की घटनाएं हो रहीं है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आज रविवार को दिन दहाड़े एक महिला के घर से नगदी व जेबर चोरी कर ली गयी। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी करने वाले पुलिस से कितने बेखौफ है। शमशाबाद क्षेत्र के तम्बाकू गोदाम में काम करने वाली महिला नन्हीं देवी के घर से पुत्री की शादी के लिए रखी नगदी व जेबर दिन दहाड़े चोरी कर ली। 

[adrotate banner="3"]

कस्बा शमशाबाद निवासी नन्हीं देवी पत्नी बलबीर तम्बाकू गोदाम में काम करती हैं। दो दिन से स्वास्थ्य ठीक न होने से वह घर पर ही थी। रविवार को दोपहर के समय खाना बनाने के लिए तेल लेने बाजार गयीं थी। महिला जब घर में वापस आयी तो सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गये। उसने पड़ोसियों को इस बात की सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गयी।

नन्हीं देवी ने बताया कि चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर पुत्री किरन की शादी के लिए रखे दस हजार रुपये नगदी, ढाई सौ ग्राम बजनी चांदी की पायल व अन्य जेबरात चोरी कर लिया।
नन्हीं देवी ने बताया कि उसने नगदी व जेबर अपनी पुत्री की शादी के लिए जोड़कर रखे थे। अब उसे पुत्री किरन की शादी करने में काफी दिक्कत होगी।

[adrotate banner="2"]