फर्रुखाबाद: दुकान कब्जा करने के विवाद में बीते दिन दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतामणि निवासी राजीव गुप्ता व उसी मकान में दुकान चला
रहे परवेज ने जबाबी तहरीर दी थी| जिसमे एक दूसरे पर दुकान कब्जा करने जैसे आरोप लगाये गये थे| सोमबार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही कर दी| पुलिस ने राजिव गुप्ता की तहरीर पर मो0 परवेज पुत्र निसार व परवेज के भाई शाहरुख, फिरोज व पुत्र फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| वही परवेज की तहरीर पर पुलिस ने राजीव गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| जाँच उपनिरीक्षक संजय सिंह को दी गयी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


